बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

चिप्स, पैक्ड आटा सहित कई उत्पादन बढ़ा रहे हैं कैंसर का खतरा







 पैक्ड फूड बढ़ा रहे हैं कैंसर का खतरा


 

चिप्स, पैक्ड आटा सहित कई उत्पादों में मिल रहे रसायन

 

इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रो. ज्ञान चंद ने बताया कि पैक्ड फूड में इथाइलीन ऑक्साइड जैसे रसायन संरक्षक (प्रिज़रवेटिव) के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं। चिप्स के पैकेट, पैक्ड आटा और अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद ये तत्व कैंसर की आशंका बढ़ा सकते हैं। जीवन प्रत्याशा बढ़ने और बदलती जीवनशैली के कारण भी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इंडोक्राइन सर्जरी विभाग में कैंसर के मरीजों की संख्या पांच गुना बढ़ी है। ब्रेस्ट, थायरॉयड, सर्विक्स और मुंह के कैंसर का समय पर इलाज होने पर पूरी तरह ठीक होना संभव है। आंकड़ों के अनुसार हर 28 में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है, इसलिए किसी भी प्रकार की गांठ दिखने पर तुरंत जांच कराना आवश्यक है।

 

जागरूकता कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन और इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की प्रो. अंजलि मिश्रा ने कहा कि कैंसर के लक्षण शरीर पहले ही संकेत देने लगता है, ऐसे में देर किए बिना चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। वर्तमान में लगभग 30 से 40 प्रतिशत मरीज प्रारंभिक अवस्था में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें