एसजीपीजीआई कॉलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां स्थापना दिवस, बीएससी नर्सिंग छात्रों ने लिया सेवा और अनुशासन का संकल्प
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा संस्थान के सी. वी. रमन सभागार में कॉलेज ऑफ नर्सिंग का 17वां स्थापना दिवस तथा बीएससी नर्सिंग 2025–26 बैच के 16वें दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
निदेशक प्रो. आर. के. धीमन ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ है और एक कुशल नर्स में तकनीकी दक्षता के साथ संवेदनशीलता, समर्पण और नैतिक मूल्यों का होना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों से रोगी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया।
प्रिंसिपल डॉ. राधा के. ने वार्षिक रिपोर्ट (2024–25) प्रस्तुत कर शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों की जानकारी दी। नर्सिंग अधीक्षक मंजू सिंह एवं ट्यूटर एलिस जोसेफ के नेतृत्व में प्रथम वर्ष की छात्राओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर नर्सिंग की पारंपरिक शपथ ली।
मुख्य अतिथि डीन प्रो. शालीन कुमार ने छात्रों को योग अपनाने और शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक कुमार बिश्नोई ने छात्रों को अनुशासित अध्ययन, नोट्स बनाने और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश दिया। कार्यकारी रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी ने मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बताया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने रोगी देखभाल में नर्सों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज को अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित कर गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना चाहिए।
कार्यक्रम में ई-न्यूज़लेटर रिदम का विमोचन किया गया तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन एसोसिएट प्रोफेसर शबाना खातून के धन्यवाद ज्ञापन के साथ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें