लखनऊ। सवर्ण मोर्चा और सामाजिक समरसता मंच के साथ अन्य यूजीसी-विरोधी संगठनों ने शुक्रवार को परिवर्तन चौक से गांधी प्रतिमा तक विरोध पदयात्रा निकाली। पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था और रोक के चलते प्रदर्शनकारी गांधी प्रतिमा तक नहीं पहुंच सके। मार्च को बीच में ही रोक दिए जाने के बाद सभी प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट को समाप्त करने, एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने और आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जाति के आधार पर किसी भी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी जानी चाहिए और सामाजिक समरसता के लिए नीतियों में व्यापक सुधार जरूरी है।
धरने को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से अलंकार अग्निहोत्री, पूर्व पीसीएस दुर्गेश पांडे, अधिवक्ता अभिषेक अग्निहोत्री, कृष्णा तिवारी, मनोज शुक्ला, बसंत सिंह बघेल, ध्रुव सिंह, संदीप सिंह, अशोक सिंह, करणी सेना के प्रतिनिधि विमलेश सिंह, अमरेश सिंह, अमित सिंह, प्रभात शर्मा, अवनीश अवस्थी, आशुतोष मिश्रा, जेपी बाजपेई, अभिराज त्रिपाठी, अभिनव नाथ त्रिपाठी, संजय मिश्रा और शाहिद शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार, विरोध पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मांगों को लेकर वक्ताओं ने सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें