सर्जरी के बाद रैकेट उठा पीजीआई के प्लास्टिक सर्जन ने प्रोफेशनल लॉन टेनिस में रचा इतिहास
दिन में ऑपरेशन थिएटर में जटिल सर्जरी, और शाम को टेनिस कोर्ट पर तेज
संजय गांधी पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड प्रो. राजीव अग्रवाल ने यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प और समय-प्रबंधन हो, तो इंसान एक नहीं, कई ऊंचाइयों को छू सकता है।
रायबरेली की ए. गोल्डस्मिथ टेनिस अकादमी में 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में प्रो अग्रवाल ने मेन्स डबल्स 50 प्लस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों मरीजों के लिए प्रेरणा है जिनकी जिंदगी वे हर दिन अपने हाथों से संवारते हैं।
सर्जरी के बाद उनकी दुनिया यहीं खत्म नहीं होती। पिछले 30 वर्षों से लॉन टेनिस उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वेजिमखाना क्लब के सक्रिय सदस्य हैं और दशकों से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लेते आ रहे हैं। प्रो अग्रवाल एक आई टी एफ -रजिस्टर्ड प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं और नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत होने वाले मैचों में हिस्सा लेते हैं।
इस टूर्नामेंट में देशभर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कनाडा और बेल्जियम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल थे। मेन्स डबल्स कैटेगरी में प्रो. राजीव अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के प्रोफेशनल खिलाड़ी हरिंदर पंवार के साथ जोड़ी बनाई। दोनों ने कई शीर्ष खिलाड़ियों को हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और कड़े मुकाबले में उपविजेता रहे।
प्रो राजीव अग्रवाल की यह उपलब्धि बताती है कि डॉक्टर सिर्फ ऑपरेशन थिएटर के ही नहीं, मैदान के भी हीरो हो सकते हैं—बस जुनून जिंदा होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें