संतकबीरनगर में सड़क जाम कर यूजीसी समानता कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
#संतकबीरनगर। रविवार को सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून के विरोध में खलीलाबाद शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद करवाईं और खलीलाबाद बाईपास पर चक्का जाम किया, जिससे शहर में यातायात बाधित हुआ। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विरोध प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों लोगों ने इस कानून को 'काला कानून' बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। सवर्ण समाज के सदस्य खलीलाबाद शहर के जूनियर हाई स्कूल में एकत्र हुए और वहां से विरोध मार्च निकाला। यह मार्च बैंक चौराहा, समय माता मंदिर से होते हुए मेंहदावल बाईपास तक पहुंचा।मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'यूजीसी एक्ट वापस लो', 'सवर्ण एकता जिंदाबाद' और 'केंद्र सरकार होश में आओ' जैसे नारे लगाए। सड़क जाम के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश्वर राय, अरविंद पांडेय, शुभम राय, सूर्यभान सिंह, गोलू पाठक, संदीप पाठक, सक्षम श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, शत्रुजीत राय, रतन सिंह, रजत सिंह, गौरव प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, अंशुमान सिंह, कृष्ण कुमार राय, किशन पाल, प्रीतम राय, संदीप पाठक, अखिलेश पाठक, प्रिंस राय, मारुति नंदन मिश्रा, अनुराग पांडेय, विजय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें