गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए नर्सों की अहम भूमिका - निदेशक ने नवनियुक्त नर्सिंग यूनियन की मुलाकात के दौरान कही यह बात
लखनऊ। गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर कैंसर जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ रीढ़ की हड्डी के समान है। यह बात कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर एम एल भट्ट ने कही।
प्रोफेसर भट्ट ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा और एआईआरएनएफ - केएसएसएससीआई विंग की नवगठित कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बोल रहे थे। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजेंद्र कुमार एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वरुण विजय भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान नर्सिंग सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, मरीजों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने तथा नर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े कल्याणकारी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने कहा कि फेडरेशन नर्सिंग समुदाय के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के साथ-साथ मरीज हित को भी प्राथमिकता देता है। संगठन का उद्देश्य नर्सिंग समुदाय एवं संस्थान प्रशासन के बीच संवाद, सहयोग और समन्वय को मजबूत करना है।
इसी अवसर पर संगठन को गतिशील बनाने के लिए विंग की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है -
अध्यक्ष - अर्चना रॉबिन्सन
महामंत्री - प्रशांत पटेल
उपाध्यक्ष - सुषमा, श्वेता, साधना रोहित
उप संयुक्त सचिव - छाया, अंकुर
सहायक सचिव - संजना, अशोक, अतुल वर्मा
कोषाध्यक्ष - अतुल पांडेय
उप कोषाध्यक्ष - अंशिका पांडेय
सदस्य - प्रियंका, मजमी
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निदेशक एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विंग नर्सिंग सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की बेहतर देखभाल और संस्थान के साथ सकारात्मक समन्वय के लिए निरंतर कार्य करेगा।
अंत में निदेशक प्रोफेसर भट्ट एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें