एसजीपीजीआई में राष्ट्रीय पोषण माह पर जन-जागरूकता कार्यक्रम
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में नेशनल न्यूट्रिशन मंथ 2026 के अवसर पर आज पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “डिस्कवर द पावर ऑफ न्यूट्रिशन - ईट राइट, लिव वेल” रहा।
कार्यक्रम का आयोजन कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. आदित्य कपूर, डॉ. एल के भारती, वरिष्ठ आहारविद् अर्चना सिन्हा, डॉ. शिल्पी त्रिपाठी, रीता आनंद एवं डॉ. निरुपमा सिंह द्वारा किया गया। इसमें लगभग 220 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में संतुलित आहार के महत्व पर चर्चा हुई। साथ ही प्रो. आदित्य कपूर एवं डॉ. प्रेरणा कपूर के नेतृत्व में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान रोगी किचन सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 कर्मचारियों - जेराल्ड गिल्बर्ट, मंदीप कुमार शर्मा, विनोद, नवनीत कुमार, कमल किशोर, सूर्यराम, शिवशंकर, ओमप्रकाश, अवधेश कुमार और शिव प्रसाद यादव को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में “पावर ऑफ न्यूट्रिशन: गेटवे टू हेल्थ” विषय पर क्रॉस टॉक एवं पैनल डिस्कशन का भी आयोजन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें