शनिवार, 5 सितंबर 2026

टेक्नोलॉजिस्ट को लगातार सीखना जरूरी, क्योंकि तकनीक बदल रही है मानकीकरण की मांग ,

 

नई यात्रा का स्वागत और पुराने योगदान को सम्मान टेक्नोलॉजिस्ट को लगातार सीखना जरूरी, क्योंकि तकनीक बदल रही है मानकीकरण की मांग ,


 लखनऊ। "


सेलिब्रेटिंग फ्रेश जर्नी एंड ऑनरिंग पास्ट कंट्रीब्यूशन" विषय पर मेडिटेक एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नई टेक्नोलॉजी का स्वागत किया गया और हाल में ही सेवानिवृत कर्मचारियों के योगदान का सम्मान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी चिकित्सा संस्थान में टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे इससे पहले तीन संस्थानों में काम कर चुके हैं, उनके अनुभव की तुलना में यहां के टेक्नोलॉजिस्ट काफी कर्मठ हैं। पुराने कर्मचारियों ने मरीज सेवा के साथ रिसर्च में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान स्तर के मामले आपस में बैठकर हल किए जाएंगे, जबकि वित्तीय मामलों में शासन की मंजूरी जरूरी है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि संगठन केवल समस्याओं को उठाने का माध्यम नहीं, बल्कि आपस में जुड़ने और बेहतर समन्वय बनाने का जरिया है। समस्याएं कभी खत्म नहीं होतीं, पर संवाद और सहयोग से समाधान निकलता है। अनुशासन बहुत जरूरी है। पुराने कर्मचारियों के अनुभव से नए सीखें और नए से पुराने नई तकनीक सीखें। एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आभार जताया। महामंत्री राकेश कुमार निगम ने मानकीकरण की मांग रखी। पूर्व अध्यक्ष डीके सिंह और पूर्व महामंत्री सरोज वर्मा मैं नए टेक्नोलॉजिस्ट का स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें