कैंसर के बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के कैंसर संस्थान और एम्स रायबरेली ने मिलाया हाथ
कैंसर के बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के कैंसर संस्थान और एम्स रायबरेली ने मिलाया हाथ
लखनऊ। कैंसर के इलाज को और बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल हुई है। कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएसएससीआई), लखनऊ और एम्स रायबरेली के बीच एमओयू साइन हुआ है। एमओयू पर केएसएसएससीआई के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट और एम्स रायबरेली की निदेशक प्रो. अमिता जैन ने दस्तखत किए।
इस मौके पर रिसर्च ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय वरुण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने बताया कि एमओयू के बाद दोनों संस्थान मिलकर कैंसर के इलाज और शोध के क्षेत्र में काम करेंगे। कैंसर की नई रिसर्च, मरीजों की बीमारी की जल्द पहचान और बेहतर जांच के साथ ही एडवांस इलाज की सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। दोनों संस्थानों के डॉक्टर और विशेषज्ञ एक-दूसरे के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ उठाएंगे।
इसके साथ ही नई तकनीक और इलाज के आधुनिक तरीकों पर भी मिलकर काम किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की रोकथाम और समय पर जांच को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की भी योजना है। इससे गांव-गांव तक लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें