रविवार, 20 सितंबर 2026

यूएसआईकॉन 2027 के लिए सीएम से मांगा सहयोग, मिला आश्वासन

 

यूएसआईकॉन 2027 के लिए सीएम से मांगा सहयोग, मिला आश्वासन


लखनऊ


 जनवरी 2027 में होने वाले यूरोलॉजी के राष्ट्रीय सम्मेलन यूएसआईकॉन 2027 के सचिव संजय गांधी पीजीआई के किडनी ट्रांसप्लांट एवं यूरोलॉजिस्ट प्रोफेसर संजय सुरेका सह-सचिव डॉ. प्रतिपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सहयोग और समर्थन मांगा गया। 21 से 24 जनवरी तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित 60वें वार्षिक सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासनिक सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को उत्तर प्रदेश की चिकित्सा क्षमता दिखाने का अवसर बताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।सम्मेलन के अध्यक्ष और संस्थान के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. एमएस अंसारी और केजीएमयू के यूरोलॉजिस्ट प्रो. अपुल गोयलb ने कहा कि 35 साल बाद लखनऊ में हो रहा यह सम्मेलन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। फोटो बाई तरफ प्रोफेसर संजय सुरेका बीच में मुख्यमंत्री और दाहिने तरफ डॉक्टर प्रति पाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें