शनिवार, 19 सितंबर 2026

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नियमित पठन, अच्छी दिनचर्या और सकारात्मक सोच जरूरी :

 



मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नियमित पठन, अच्छी दिनचर्या और सकारात्मक सोच जरूरी : 


लखनऊ। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से अच्छी पुस्तकें पढ़ना, पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव से दूरी बनाकर सकारात्मक सोच रखना बेहद जरूरी है। यह बात आज केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई में ब्रेन हेल्थ विषय पर आयोजित सिंपोजियम में मुख्य अतिथि ने कही।


केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई में आज  न्यूरोलॉजी विभाग, एसजीपीजीआईएमएस के तत्वावधान में ब्रेन हेल्थ विषय पर एक दिवसीय सिंपोजियम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभिक अवस्था से ही मस्तिष्क स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना था।


सिंपोजियम के दौरान तीन समूहों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रथम समूह में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए "मानसिक स्वास्थ्य" विषय पर भाषण प्रतियोगिता, द्वितीय समूह में कक्षा 6 से 8 के लिए "स्किल एजुकेशन इज बेटर देन बुकिश नॉलेज" विषय पर वाद-विवाद और तृतीय समूह में कक्षा 9 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए "रीडिंग इज ए गुड हैबिट" विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यूरोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जयंती कलिता रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ना एक बहुत अच्छी आदत है। निरंतर पढ़ने से हमें महान व्यक्तियों के जीवन और विचारों के बारे में सीखने को मिलता है, इसलिए सभी को एक अच्छी पुस्तक चुनकर प्रतिदिन पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। इससे मस्तिष्क सक्रिय और स्वस्थ रहता है।


इस अवसर पर प्रोफेसर रुचिका टंडन, डॉ. प्रकाश पांडेय, डॉ. फिरोज और डॉ. रुपाली भी उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाठक ने सभी अतिथियों का हरित स्वागत किया। न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम का संयोजन शोएब इस्लाम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें