बुधवार, 16 सितंबर 2026

कैंसर संस्थान के डॉक्टर प्रमोद गुप्ता को बड़ा राष्ट्रीय सम्मान

 

कैंसर संस्थान के डॉक्टर प्रमोद गुप्ता को बड़ा राष्ट्रीय सम्मान

देश भर से सिर्फ 7 डॉक्टर चुने गए, लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम रोशन


लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर और डीन डॉक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता को इस साल का सबसे बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में बेहतरीन काम के लिए फेलोशिप ऑफ द इंडियन कॉलेज ऑफ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी यानी फिक्रो अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है।


ये सम्मान कोई छोटा-मोटा नहीं है। ये कैंसर के इलाज, रिसर्च, पढ़ाई और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में उनके सालों की मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर सलाम है। खास बात ये है कि इस बार पूरे देश से सिर्फ सात रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट को ये अवार्ड मिला है और उसमें  लखनऊ के डॉक्टर गुप्ता का नाम भी है।


इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने डॉक्टर गुप्ता को  बधाई दी और कहा कि ये पूरे संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है।


बता दें कि ये अवार्ड उन्हें 4 दिसंबर 2026 को हैदराबाद में होने वाले एआरओआई के सालाना सम्मेलन एरोइकॉन 2026 में दिया जाएगा।


पूरे संस्थान परिवार की तरफ से डॉक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता जी को दिल से बधाई और शुभकामनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें