एसजीपीजीआई में एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष पद पर राजकुमार और महामंत्री पद पर सविता वर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वाले में उपाध्यक्ष - पवन कुमार , कोषाध्यक्ष - वंदना भारती , संयुक्त मंत्री - अरविंद कुमार और कुमारी शिवानी रावत, संगठन मंत्री - सीमा,कार्यालय मंत्री - एस. कन्या कुमारी , प्रचार मंत्री - वीर बली, कार्यकारिणी सदस्य - जूली, कृष्णपाल, सुभाष कुमार, कुमारी ट्विंकल वर्मा शामिल रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि संविधान ही देश की व्यवस्था को चला रहा है। संविधान की देन है कि देश के सभी नागरिकों को उनके अधिकार मिल रहे हैं। देश की एकता और अखंडता के लिए सभी को संविधान के रास्ते पर चलना होगा।प्राथमिकता के आधार पर जो भी समस्याएं हैं उसको हल किया जाएगा।
कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार ने कहा कि देश, समाज और संस्थान के विकास के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। एक-दूसरे के प्रति सौहार्द होना चाहिए।
समारोह में कार्यालय मंत्री बृज भूषण यादव, , कर्मचारी महासंघ की महामंत्री सीमा शुक्ला, मेडिटेक एसोसिएशन के महामंत्री राकेश कुमार निगम और अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष लता सचान और महामंत्री विवेक शर्मा, मेडिटेक एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सरोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें