पीजीआइ के बाल सर्जरी विभाग को आइएपीएस के सम्मेलन में 8 राष्ट्रीय सम्मान
(जासं)संजय गांधी पीजीआइ के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटीज विभाग को बेंगलुरु में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में 8 पुरस्कार प्राप्त हुआ।प्रो. बसंत कुमार को बच्चों की सर्जरी में नेतृत्व, शिक्षण और शोध के लिए नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026 मिला। प्रो. अंकुर मंडेलिया को लिवर की नस जाम के शंट ऑपरेशन के बाद किडनी पर असर पर शोध के लिए और दूसरा, ऑपरेशन के दौरान आंत के अंदर दूरबीन डालकर जांच करने की तकनीक पर शोध के लिए दो प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। रेजिडेंट डॉक्टरों ले. कर्नल डॉ. राहुल गोयल को बिना चीरा लगाए सिर्फ तिल्ली की जांच से लिवर के प्रेशर और नसों की सूजन का पता लगाने की तकनीक पर गोल्ड मेडल मिला। डा. शुचि वार्ष्णेय को बच्चों में अंडकोष के बाहर होने वाले ट्यूमर पर 14 साल के अनुभव पर शोध पत्र पर प्रथम पुरस्कार। डा. आनंद कुमार मौर्य को जन्म से मलद्वार और आखिरी आंत दोहरी बनने की बीमारी के ऑपरेशन पर शोध पत्र पर प्रथम पुरस्कार। डा. पूजा प्रजापति को पित्त नली बंद होने पर बिना ऑपरेशन लिवर खराबी जांचने के नए टेस्ट पर और दूसरा, पैंक्रियाज के दुर्लभ ट्यूमर के ऑपरेशन के रिजल्ट पर शोध पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें