गुरुवार, 24 सितंबर 2026

दिल की धड़कन सुनिए, खतरा बढ़ने से पहले

 

दिल की धड़कन सुनिए, खतरा बढ़ने से पहले



विश्व हृदय दिवस पर पीजीआई में वॉकाथॉन


 डोंट मिस अ बीट का संदेश


 लखनऊ


 हृदय रोग दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण है। संजय गांधी पीजीआइ के हृदय रोग विभाग ने विश्व हृदय दिवस सप्ताह पर डोंट मिस अ बीट अभियान के तहत वॉकाथॉन आयोजित किया।


वॉकाथॉन में सौ से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें विभागाध्यक्ष प्रो. आदित्य कपूर, प्रो. सत्येंद्र तिवारी, प्रो. नवीन गर्ग, प्रो. रूपाली खन्ना, डा. अंकित साहू, डा. हर्षित खरे, डा. अरशद नजीर और डा. शाहनवाज अंसारी मौजूद रहे।


हर धड़कन है सेहत का पैगाम

निदेशक  प्रो. आर के धीमान ने कहा कि हृदय स्वास्थ्य सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ दिल की नींव रोजमर्रा की आदतों में है, नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, तंबाकू से दूरी और तनाव पर नियंत्रण।


छुपे लक्षणों को न करें नजरअंदाज


प्रो. आदित्य कपूर ने कहा कि सांस फूलना, थकान, सीने में असहजता, धड़कन बढ़ना, चक्कर जैसे संकेतों को उम्र समझकर टालना खतरनाक है। प्रो. सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि छोटे बदलाव भी दिल को बड़ा फायदा देते हैं। प्रो नवीन गर्ग ने कहा कि समय पर पहचान आपात स्थिति से बचाती है।


महिला और युवा दिलों का ख्याल

प्रो. रूपाली खन्ना ने कहा कि महिलाओं में लक्षण अलग होते हैं, उन्हें अनदेखा न करें। डा. अंकित साहू ने कहा कि मोटापा, निष्क्रियता, गलत खानपान, हाई बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल युवाओं में भी बढ़ रहा है, इसलिए बचपन से ही अच्छी आदतें जरूरी हैं। विभाग ने रोज बीस मिनट चलने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें