पीजीआई के डॉ. ज्ञान चंद को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड
पीजीआई के वरिष्ठ एंडोक्राइन सर्जन डॉ. ज्ञान चन्द को रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी में शोध के लिए बेस्ट पेपर अवार्ड मिला है। कोलकाता में एसोसिएशन ऑफ मिनिमल एक्सेस सर्जंस ऑफ इंडिया (अमासी) के 21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान ने एएमएएसई बेस्ट पेपर अवॉर्ड का पहला पुरस्कार जीता। डॉ. ज्ञान चंद ने 170 रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी के नतीजों पर शोध किया। इसमें ट्रांसओरल और बाइलेटरल एक्सिलो-ब्रेस्ट बाबा तकनीक की तुलना की गई। शोध को बेहतर वैज्ञानिक योगदान और मरीजों के लिए उपयोगिता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें