गुरुवार, 13 अगस्त 2026

हर घर तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे

 

हर घर तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे

 केंद्रीय विद्यालय एसजीपीजीआई, लखनऊ की ओर से गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः 7:50 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार से प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाठक ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ प्रभात फेरी को रवाना किया।

प्रभात फेरी में करीब 500 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विद्यालय से निकलकर एसजीपीजीआई के मुख्य द्वार तक पहुंची। इसके बाद प्रशासनिक भवन होते हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंची।

पूरे मार्ग में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रैली के दौरान एसजीपीजीआई परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने भी विद्यार्थियों के उत्साह में शामिल होकर देशभक्ति के नारे लगाए।

प्रभात फेरी का संचालन डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने किया, जबकि संयोजन श्री शोएब इस्लाम ने किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें