बुधवार, 12 अगस्त 2026

हरियाली तीज के अवसर पर इंदिरा नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन*

 

*हरियाली तीज के अवसर पर इंदिरा नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन*




हरियाली तीज के शुभ अवसर पर आज इंदिरा नगर में महिलाओं द्वारा एक विशेष एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने सुंदर मेहंदी लगाई तथा पारंपरिक तीज गीतों और मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। सभी महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवाजीपुरम निवासी मीरा ने किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में नेहल ने बाजी मारी। ढोलक प्रतियोगिता में प्रमिला वर्मा एवं प्रतिभा तिवारी विजेता रहीं, जबकि सावन गीत प्रतियोगिता में मीरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावना श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं को उपहार वितरित किए।

कार्यक्रम में तनु, शालिनी, दीप्ति, यामिनी, अंजलि, अर्पिता, मंजू सहित अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। हंसी-खुशी, गीत-संगीत और उल्लास से वातावरण पूरी तरह तीजमय हो गया।

अंत में सभी ने सामूहिक रूप से लंच का आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल एवं सुखद समापन हुआ। यह आयोजन महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सुंदर प्रयास रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें