रविवार, 23 अगस्त 2026

सवर्ण मोर्चा ने निकाली शव यात्रा, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

 




सवर्ण मोर्चा ने निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा, अध्यक्ष संदीप सिंह समेत पदाधिकारियों ने की अगुवाई
लखनऊ। सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह, दुर्गेश पांडे और बसंत सिंह बघेल की अगुवाई में शनिवार को लखनऊ में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर भैंसाकुंड श्मशान घाट तक पहुंची। इसमें सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए।
सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सवर्ण समाज के लोगों को अपने अधिकारों और समाज से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। मोर्चा ने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज से जुड़े कई सांसद, विधायक और मंत्री जातिगत कानून, आरक्षण तथा एससी-एसटी एक्ट जैसे मुद्दों पर खामोश हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सवर्ण समाज के समर्थन से सत्ता में पहुंची, लेकिन अब समाज की समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
दुर्गेश पांडे और बसंत सिंह बघेल ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाता रहा है। सरकार को समाज की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मोर्चा आगे भी समाज को जागरूक करने के लिए अभियान जारी रखेगा।
यात्रा में राकेश सिंह रघुवंशी, अशोक सिंह, अरविंद पाठक, ईशांत सेंगर, ठाकुर हर्ष सिंह, भानु पांडे, अवधेश शुक्ला, सौर्य सिंह राजपूत, अनिशा द्विवेदी, माधुरी सिंह और अभिषेक अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
मोर्चा के अनुसार, 1090 चौराहे से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भैंसाकुंड श्मशान घाट पहुंची, जहां प्रतीकात्मक शव यात्रा का समापन किया गया। बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर इको गार्डन लेकर आई जहां पर 5:00 बजे के बाद इन्हें रिया किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें