शनिवार, 1 अगस्त 2026

मेडिटेक संगठन के पूर्व महामंत्री सरोज वर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई





 मेडिटेक संगठन के पूर्व महामंत्री सरोज वर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

23 वर्षों तक महामंत्री रहते हुए संगठन को दिए उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग में शनिवार को मेडिटेक संगठन के पूर्व महामंत्री सरोज वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीना विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके 23 वर्षों तक महामंत्री के रूप में संगठन के प्रति दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

मेडिटेक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरोज वर्मा ने अपने लंबे कार्यकाल में कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए सदैव सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ने मेडिटेक एसोसिएशन को नई पहचान दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि उनका योगदान संगठन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर मेडिटेक एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मेडिटेक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री राकेश कुमार निगम, संयुक्त मंत्री कौशल कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज सिंह सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सरोज वर्मा के साथ बिताए वर्षों को याद करते हुए उनके सरल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की तथा कहा कि संगठन के प्रति उनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। समारोह का समापन सभी सदस्यों द्वारा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने और सामूहिक रूप से उनके सुखद भविष्य की कामना के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें