गुरुवार, 13 अगस्त 2026

पीजीआई, राज कुमार अध्यक्ष और सविता वर्मा महामंत्री निर्वाचित



 

राज कुमार अध्यक्ष और सविता वर्मा महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के वर्ष 2026-2029 के चुनाव में राज कुमार को अध्यक्ष और सविता वर्मा को महामंत्री निर्वाचित किया गया है। 

अध्यक्ष पद पर राज कुमार विजेता रहे, जबकि सुकलेश कुमारी उपविजेता रहीं। वहीं महामंत्री पद पर सविता वर्मा ने जीत दर्ज की और मंजुलता राव उपविजेता रहीं।

उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार विजयी रहे, जबकि सुरेंद्र वीर सिंह उपविजेता रहे। कोषाध्यक्ष पद पर वंदना भारती निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संयुक्त मंत्री के दो पदों पर अरचना सिंह, अरविंद कुमार और कुमारी शिवानी रावत में से अरचना सिंह को उपविजेता तथा अरविंद कुमार और शिवानी रावत को विजेता घोषित किया गया।

इसके अलावा संगठन मंत्री पद पर सीमा और कार्यालय मंत्री पद पर एस. कन्या कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। प्रचार मंत्री पद पर वीर बली तथा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर जूली, कृष्णपाल, सुभाष कुमार और कुमारी ट्विंकल वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार और महामंत्री सविता वर्मा ने कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने और समिति को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें