मेनोपॉज के बाद दोबारा ब्लीडिंग हो तो इसे नजरअंदाज न करें, यह गर्भाशय कैंसर का संकेत हो सकता है
लखनऊ। मेनोपॉज के बाद दोबारा खून आना, माहवारी के बीच में ब्लीडिंग होना या लगातार पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना गर्भाशय कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए, क्योंकि समय रहते बीमारी पकड़ में आने पर इसका इलाज संभव है।
इसी संदेश के साथ गर्भाशय कैंसर जागरूकता माह के तहत शनिवार को एसजीपीजीआई के एच.जी. खुराना ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता और प्रो. अंजू रानी ने गर्भाशय कैंसर से ठीक हो चुकी महिलाओं (वॉरियर्स) को सम्मानित किया। इन महिलाओं ने अपनी कहानी साझा कर दूसरों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में डॉ. अंजू रानी, डॉ. इंदुलता साहू, डॉ. सुषमा, डॉ. निधि सिंह और जनरल हॉस्पिटल के चिकित्सकों की अहम भूमिका रही।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें