गुरुवार, 4 जून 2026

टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क सर्जिकल कार्यशाला, बवासीर-भगंदर समेत कई रोगों का होगा इलाज

 





14 जून को टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क सर्जिकल कार्यशाला, बवासीर-भगंदर समेत कई रोगों का होगा इलाज

लखनऊ। टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग की ओर से 14 जून 2026 (रविवार) को एक विशेष नि:शुल्क सर्जिकल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में भगंदर (फिस्टुला), बवासीर (पाइल्स/हेमोरॉयड्स), फिशर तथा पाइलोनाइडल साइनस जैसी गुदा एवं मलद्वार संबंधी बीमारियों के मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार कार्यशाला में इन रोगों की जांच, परामर्श और शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उपचार की प्रक्रिया देश के अनुभवी एवं विशेषज्ञ सर्जनों की देखरेख में की जाएगी।

अस्पताल ने ऐसे मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, जो लंबे समय से इन बीमारियों से परेशान हैं और शल्य चिकित्सा कराना चाहते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी दी जाएगी।

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अली ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए अस्पताल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क नंबर:

9695822734

9284303138

कार्यक्रम: नि:शुल्क सर्जिकल कार्यशाला

तिथि: 14 जून 2026 (रविवार)

स्थान: टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लखनऊ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें