पीजीआई में 'मास्टर शेफ पीजीआई-2' का आयोजन, डॉक्टरों और उनके परिवारों ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआइ में फैकल्टी क्लब के तत्वावधान में 'मास्टर शेफ पीजीआई-2' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. अनंत, गायनोकोलॉजी विभाग की डॉ. आँचल, पैथोलॉजी विभाग की डॉ. विदुषी और हीमेटोलॉजी विभाग की डॉ. रुचि को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मास्टर शेफ' के खिताब से सम्मानित किया गया।
बच्चों की श्रेणी में अनुषा को 'यंग शेफ अवॉर्ड' प्रदान किया गया, जबकि पीहू, अनाईशा और ईशान को 'मास्टर शेफ किड्स' पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं आकर्षक प्रस्तुति और सृजनात्मकता के लिए सानवी और वासविक को 'बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड' दिया गया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में एमएलआरएसएम इंस्टीट्यूट के हेड शेफ मानव पाल, डॉ. मंजूषा, डॉ. बृजेश सिंह और शेफ खुशबू शामिल रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रतिभागियों की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें