बुधवार, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा पर नवागत प्रधानाचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया

 

गुरु पूर्णिमा पर नवागत प्रधानाचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया


लखनऊ।  केंद्रीय विद्यालय, संजय गांधी पीजीआई परिसर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। इस अवसर पर संकल्पित रचना के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।

विद्यालय के नवागत प्रधानाचार्य  ए.के. पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कारों तथा वैदिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाले ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

उपप्रधानाचार्य डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों को गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आदर का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में शिक्षक शोएब इस्लाम, दिव्या मिश्रा, किरण कुमारी, नौशीन सिद्दीकी, ज्योति मिश्रा एवं मोहम्मद नसरुद्दीन सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को समझते हुए अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें