रविवार, 12 जुलाई 2026

एसजीपीजीआई के 30वें दीक्षांत में डॉ. नारायण प्रसाद को मिलेगा पहला 'गवर्नर मेडल





 एसजीपीजीआई के 30वें दीक्षांत में डॉ. नारायण प्रसाद को मिलेगा पहला 'गवर्नर मेडल'

279 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां, 13 उत्कृष्ट शिक्षक, शोधकर्ता, चिकित्सक और विद्यार्थी होंगे सम्मानित




संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) के 30वें दीक्षांत समारोह में पहली बार नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद को बेस्ट फैकल्टी के लिए गवर्नर का गोल्ड मेडल (राज्यपाल स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया जाएगा। 14 जुलाई को संस्थान के श्रुति प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में कुल 279 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जबकि 13 उत्कृष्ट शिक्षक, शोधकर्ता, चिकित्सक और विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों और स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत संबोधन देंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के डीन डॉ. शालीन कुमार ने बताया कि समारोह में डीएम, एमसीएच, एमडी, पीडीसीसी तथा बीएससी नर्सिंग के प्रशिक्षु डॉक्टरों और नर्सिंग विद्यार्थियों को 279 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। संस्थान के निदेशक डॉ. आर.के. धीमन वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। राज्यपाल विद्यार्थियों की उपाधियों को डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर वर्चुअली अपलोड भी करेंगी।

रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेई के अनुसार समारोह में अनुसंधान, नवाचार, शिक्षण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वाधिक इंट्राम्यूरल अनुदान, सर्वाधिक एक्स्ट्राम्यूरल अनुसंधान वित्तपोषण तथा सर्वाधिक पेटेंट दाखिल करने वाले संकाय सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक सरोकारों के तहत  एचपीवी टीकाकरण प्रमाण-पत्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट तथा स्कूली बच्चों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। संस्थान द्वारा गोद लिए गए गांवों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी समारोह का आकर्षण होंगी। कार्यक्रम का समापन डीन डॉ. शालीन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।


यह होगे सम्मानित

गवर्नर मेडल फॉर बेस्ट टीचर

प्रो. नारायण प्रसाद (नेफ्रोलॉजी)

प्रो. एस.आर. नायक अवॉर्ड (आउटस्टैंडिंग रिसर्च इन्वेस्टिगेटर)

प्रो. चिन्मय साहू (माइक्रोबायोलॉजी)

प्रो. एस.आर. नायक अवॉर्ड (आउटस्टैंडिंग रिसर्च इन्वेस्टिगेटर)

डा. आलोक कुमार (मॉलिक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी)

प्रो. एस.एस. अग्रवाल अवॉर्ड (रिसर्च एक्सीलेंस)

डा. अभिषेक शुक्ला (न्यूरोसर्जरी)

प्रो. एस.एस. अग्रवाल अवॉर्ड (रिसर्च एक्सीलेंस)

खुशी शुक्ला (पीएचडी शोधार्थी, मॉलिक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी)

प्रो. आर.के. शर्मा अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ डीएम)

डा. आदर्शा (मेडिकल जेनेटिक्स)

प्रो. आर.के. शर्मा अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ एमसीएच)

डा. सम्प्रति दरिया (एंडोक्राइन सर्जरी)

पद्मश्री डॉ. एस.एस. सरकार गोल्ड मेडल (एमडी रेडियोडायग्नोसिस)

डा. महीम नाज़ (रेडियोडायग्नोसिस)

सर्वाधिक इंट्राम्यूरल अनुदान (विभाग)

प्रो. एबल लॉरेंस (क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी)

सर्वाधिक एक्स्ट्राम्यूरल ग्रांट

डा. सी.पी. चतुर्वेदी (हीमैटोलॉजी, एससीआरसी)

सर्वाधिक पेटेंट

डा. तन्मय घटक (इमरजेंसी मेडिसिन)

करुणाश्री गोल्ड मेडल (एमएससी नर्सिंग)

ललिता यादव

आयुष्य ज्योति गोल्ड मेडल (बीएससी नर्सिंग)

अमृता

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें