सामाजिक समरसता मंच और भारत रक्षा दल ने मिलकर किया यूजीसी का विरोध
सामाजिक समरसता मंच एवं भारत रक्षा दल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज श्री लक्ष्मी गणेश मंदिर एलडीए कॉलोनी में होली मिलन के कार्यक्रम के साथ-साथ यूजीसी के मुद्दे पर आगामी 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली में लोगों को चलने के लिये अपील के निम्मित हुई।मीटिंग की अध्यक्षता कमल किशोर शर्मा ने एवं संचालन भारत रक्षा दल ट्रस्ट के श्रीनिवास राष्ट्रवादी ने किया।इस मौके पर सामाजिक समरसता मंच के संयोजक दुर्गेश पांडेय, क्षेत्र के प्रबुद्ध समाजसेवी श्याम कृष्ण राय ,पंडित शिव बिहारी द्विवेदी,संजय त्रिपाठी,दीपा त्रिवेदी,संध्या सिन्हा,डाक्टर शशि मिश्रा,सरोज बाला सोनी,रवि शंकर चौबे, आहुलवालिया, चंद्रा शुक्ला, कमलेश शुक्ला, वेद श्रीवास्तव संदीप शुक्ला, रवि शंकर चौबे, विशाल गुप्ता, नवीन श्रीवास्तव, संजय मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।मीटिंग में इस मुद्दे पर भविष्य पर होने वाले बड़े आंदोलन की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्रशह बैठकों और लोगो को इस मुद्दे पर जागरूक करने पर बोल देते हुए सभी को होली की बधाई ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया । सभी लोगों ने कहा कि यूजीसी का जो कानून है यह समाज को बांटने वाला है हम जाट विहीन समाज की तरफ जा रहे है। जाति के आधार पर भेदभाव सामाजिक स्तर पर खत्म हो रहा लेकिन सरकार इसको बढ़ावा दे रही है। जाति के आधार पर बनने वाले कानून खत्म कर इंसानियत का कानून होना चाहिए तभी एक मजबूत देश बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें