रविवार, 15 मार्च 2026

चंडीगढ़ में सोटो के प्रो राजेश हर्षवर्धन सम्मानित

 

चंडीगढ़ में सोटो के प्रो  राजेश हर्षवर्धन सम्मानित


जागरण संवाददाता। लखनऊ


 क्षेत्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (रोटो–नॉर्थ) और पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की ओर से आयोजित “समर्थन-2026: अंगदान—जीवन के पार का जीने का वादा” शीर्षक सीएमई-कम-वर्कशॉप में सोटो उत्तर प्रदेश के संयुक्त निदेशक एवं संजय गांधी पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. राजेश हर्षवर्धन को अंगदान और प्रत्यारोपण  को बढ़ावा देने  में  योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के अस्पताल प्रशासन विभाग के सहयोग से किया गया था।  सम्मान समारोह में पीजीआईएमईआर के निदेशक डॉ. विवेक लाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट व अस्पताल प्रशासन विभागाध्यक्ष तथा रोटो (नॉर्थ) के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कौशल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमरजीत कौर और राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के निदेशक डॉ. अनिल कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के अंगदान विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  प्रो. हर्षवर्धन ने अंगदान जागरूकता, नीति-निर्माण और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता पर अपने विचार भी रखे। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता और प्रभावी नीति के माध्यम से मृतक अंगदान को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक मरीजों को नया जीवन दिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें