चांसलर कप इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एसजीपीजीआई की जीत
लखनऊ। चांसलर कप इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की टीम ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की टीम को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
यह टूर्नामेंट 28 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच जनभवन के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य आयोजन जनभवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ के आठ विश्वविद्यालयों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. राधा कृष्ण धीमन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भाषा विश्वविद्यालय की टीम 12 ओवर में 80 रन ही बना सकी।
81 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसजीपीजीआई की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच पवन पाल और प्रवीण ने 15 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। शाम को खेले गए मैत्री मैच में भी एसजीपीजीआई ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें