गुरुवार, 19 मार्च 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का पीजीआई बनेगा सहारा

 





इलाहाबाद विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का पीजीआई बनेगा सहारा 


चोट लगते ही मिलेगा सुपर स्पेशलिस्ट इलाज


 संजय गांधी पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीच हुए अहम समझौते से अब विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को चोट लगने पर सीधे देश के शीर्ष विशेषज्ञों से इलाज मिलेगा। आर्थोपेडिक्स विभाग और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीच सहयोग समझौता किया गया है। इस समझौते में पीजीआई के आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष प्रो पुलक शर्मा और विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के निदेशक डॉ. सर्वसुरेष्ठ धम्मी की अहम भूमिका रही। समझौते के तहत अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय के खिलाड़ी यदि किसी भी तरह की खेल चोट का शिकार होते हैं, तो उनका इलाज पीजीआई के आर्थोपेडिक्स विभाग में किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को अत्याधुनिक जांच और इलाज की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें सटीक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। इसके साथ ही पीजीआई की टीम समय-समय पर विश्वविद्यालय में जाकर खिलाड़ियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में खिलाड़ियों को चोट से बचाव के तरीके, सुरक्षित ट्रेनिंग की तकनीक और चोट के शुरुआती लक्षण पहचानने की जानकारी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें