केएसएसएससीआई और मिमांसा एआई के बीच समझौता, कैंसर शोध में एआई का होगा इस्तेमाल
एआई आधारित क्लीनिकल रिसर्च, शुरुआती पहचान और डिजिटल हेल्थ इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ:
कैंसर इलाज और शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान और मिमांसा एआई के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य ऑन्कोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट और मिमांसा एआई के डॉ. विभु अग्रवाल ने एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान डॉ. वरुण विजय, डॉ. अभिनव तिवारी और रिसर्च ऑफिसर डॉ सुरेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
इस साझेदारी के तहत एआई आधारित क्लीनिकल रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे कैंसर की शुरुआती पहचान को और अधिक सटीक बनाया जा सकेगा। साथ ही डिजिटल हेल्थ इनोवेशन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में भी संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से कैंसर उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को आधुनिक, सटीक और प्रभावी इलाज उपलब्ध हो सकेगा। यह कदम भविष्य में कैंसर देखभाल को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें