गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

केएसएसएससीआई को मिला 20 व्हीलचेयर मरीजों की सुविधा हेतु सराहनीय पहल

 



केएसएसएससीआई को मिला 20 व्हीलचेयर  मरीजों की सुविधा हेतु सराहनीय पहल


इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड व रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजन, निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने बताया जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ में शुक्रवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल के अंतर्गत 20 व्हीलचेयर का वितरण किया गया। यह व्हीलचेयर रोटरी क्लब के  के.के. श्रीवास्तव के सौजन्य से इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट रहे। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय भी उपस्थित रहे। वहीं इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड की ओर से  एस.पी. गुप्ता एवं  नरेन्द्र ओझा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने इस पहल को मरीजों की सुविधा और सेवा में एक महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल मरीजों को सहूलियत प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

संस्थान प्रशासन ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें