“यह चिकित्सा इतिहास का स्वर्ण अध्याय”: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
यूपी के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट की मरीज को मिली छुट्टी, ₹4 हजार लेकर पहुंचे परिवार को एसजीपीजीआई ने दिया ₹15 लाख का जीवनदान
उत्तर प्रदेश के पहले सफल हृदय प्रत्यारोपण के बाद मरीज को स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी मिलना प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए “स्वर्ण अध्याय” है। यह बात उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संजय गांधी पीजीआइ में आयोजित सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई की टीम ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में इतिहास रचा है, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरा प्रदेश गर्व कर सकता है।
सीतापुर की 43 वर्षीय रचना, जिनका राज्य का पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था, अब पूरी तरह स्वस्थ होकर “नया दिल–नई जिंदगी” के साथ सामान्य जीवन की ओर लौट रही हैं। शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लंबे समय से डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी और गंभीर हार्ट फेल्योर से जूझ रहीं रचना के लिए हृदय प्रत्यारोपण ही अंतिम विकल्प बचा था।
12 अप्रैल को दिल्ली से एयर एम्बुलेंस के जरिए दाता हृदय लाया गया और लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे समय पर संस्थान पहुंचाया गया। सटीक समय प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय ने इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाया।
₹4 हजार से 15 लाख तक: संवेदनशीलता की मिसाल
इस पूरी कहानी का सबसे भावुक पहलू आर्थिक स्थिति रही। मरीज के पति अजय अग्निहोत्री महज चार हजार रुपये लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जबकि पूरे इलाज में करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए—करीब 9 लाख एयर एम्बुलेंस और 6 लाख सर्जरी पर। इसके बावजूद संस्थान ने पूरा खर्च उठाकर मरीज को नया जीवन दिया।
सम्मान समारोह में टीम को सराहा
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ट्रांसप्लांट से जुड़े डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक आर.के. धीमन सहित वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
अब सामान्य जीवन की ओर मरीज
सर्जरी के बाद रचना तेजी से स्वस्थ हुईं। अब वह बिना सहारे चल रही हैं और सामान्य बातचीत कर पा रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डिप्टी सीएम से संवाद करते हुए उन्होंने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। उनके पति ने इसे “दूसरा जन्म” बताया।
अब अगला कदम—लंग्स ट्रांसप्लांट
निदेशक आर.के. धीमन ने बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांट की सफलता उत्तर प्रदेश में बहु-अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम की मजबूत शुरुआत है। संस्थान अब लंग्स ट्रांसप्लांट की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे गंभीर मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
सम्मानित ट्रांसप्लांट टीम
सीवीटीएस (कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरैसिक सर्जरी)
प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, लीड सर्जन – प्रो. एस. के. अग्रवाल
सीवीटीएस विभाग – प्रोफेसर – प्रो. शांतनु पांडे
सीवीटीएस विभाग – पूर्व प्रोफेसर (एम्स नई दिल्ली) – प्रो. मिलिंद होते
सीवीटीएस विभाग – कार्डियक सर्जन – डॉ. विजय अग्रवाल
सीवीटीएस विभाग – असिस्टेंट प्रोफेसर – डॉ. अब्दुलमुनज़िल मुंशी
सीवीटीएस विभाग – असिस्टेंट प्रोफेसर – डॉ. सिद्धार्थ वी. सिंह सोम
सीवीटीएस विभाग – पीडीएफ – डॉ. अरीब अहमद खान
सीवीटीएस विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. अवनिंद्र एम. त्रिपाठी
सीवीटीएस विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. सौरभ त्रिपाठी
सीवीटीएस विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. विवेक कृष्णा
सीवीटीएस विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. हर्ष बी. वैद्य
कार्डियोलॉजी
प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, लीड कार्डियोलॉजिस्ट – प्रो. आदित्य कपूर
कार्डियोलॉजी विभाग – प्रोफेसर – प्रो. सत्येंद्र तिवारी
कार्डियोलॉजी विभाग – प्रोफेसर – प्रो. रूपाली खन्ना
कार्डियोलॉजी विभाग – एडिशनल प्रोफेसर – डॉ. अंकित साहू
एनेस्थीसिया विभाग – प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष – प्रो. संजय धीरज
एनेस्थीसिया विभाग – प्रोफेसर, लीड एनेस्थीसियोलॉजिस्ट एवं इंटेंसिविस्ट – प्रो. पुनीत गोयल
एनेस्थीसिया विभाग – प्रोफेसर – डॉ. अमित रस्तोगी
एनेस्थीसिया विभाग – असिस्टेंट प्रोफेसर – डॉ. पल्लव सिंह
एनेस्थीसिया विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. नितिन त्रिवेदी
एनेस्थीसिया विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. आनंदिता कश्यप
एनेस्थीसिया विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. मालिका धवल
एनेस्थीसिया विभाग – सीनियर रेजिडेंट – डॉ. श्रद्धा गंगेले
एनेस्थीसिया विभाग – एसटीओ – चंद्रेश कुमार कश्यप
एनेस्थीसिया विभाग – टेक्नीशियन – अर्जुन कुमार
एनेस्थीसिया विभाग – टेक्नीशियन – रुचि सिंह
परफ्यूजनिस्ट
परफ्यूजनिस्ट यूनिट – सीनियर टेक्निकल ऑफिसर – राज कुमार यादव
परफ्यूजनिस्ट यूनिट – टेक्निकल ऑफिसर – संदीप कुमार
नर्सिंग ओटी आईसीयू
नर्सिंग विभाग – असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – कलावती पाल
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – अरविंद
नर्सिंग विभाग – सीनियर नर्सिंग ऑफिसर – श्वेता
नर्सिंग विभाग – असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – प्रेम लता
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – नमन
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – कुलदीप
नर्सिंग विभाग – डिप्टी नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – अल्का मोहन
नर्सिंग विभाग – असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – नीलम श्रीवास्तव
नर्सिंग विभाग – असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – सुरेंद्र जादौन
नर्सिंग विभाग – असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – दानवीर सिंह
नर्सिंग विभाग – असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – रीमा त्रिपाठी
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – वर्षा सैनी
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – निहारिका वर्मा
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – हेमंत मंगल
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – तान्या
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – नीतू
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – अनामिका राजपूत
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – इतु
नर्सिंग विभाग – नर्सिंग ऑफिसर – हिमांशी
नर्सिंग विभाग – एएनएस – कमलेश यादव
नेफ्रोलॉजी
नेफ्रोलॉजी विभाग – प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष – प्रो. नारायण प्रसाद
सपोर्ट विभाग / स्टाफ
मनोचिकित्सा विभाग – असिस्टेंट प्रोफेसर – डॉ. रोमिल सैनी
डाइटेटिक्स – सीनियर डाइटीशियन – अर्चना सिन्हा
फिजियोथेरेपी – फिजियोथेरेपिस्ट – नवीन विश्वकर्मा
फिजियोथेरेपी – फिजियोथेरेपिस्ट – कृति
रोटो पीजीआई चंडीगढ़) – कंसल्टेंट – मिलन के. बगला
अन्य प्रशासनिक व सहयोगी
प्रशासन – एचआरएफ – आर. के. शर्मा
प्रशासन – सीएमएस – प्रो. देवेंद्र गुप्ता
प्रशासन – जेडीएमएम – प्रकाश सिंह
वित्त – फाइनेंस ऑफिसर – शशि भूषण सिंह तोमर
वित्त – अधिकारी – आदर्श श्रीवास्तव
सीटो उत्तर प्रदेश – एमएस एवं प्रभारी – डॉ. राजेश हर्षवर्धन



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें