शनिवार, 11 अप्रैल 2026

पीजीआई के फैकल्टी फोरम के प्रो. मोहन गुर्जर बने अध्यक्ष, प्रो. विवेक सिंह सचिव निर्वाचित

 









पीजीआई के फैकल्टी फोरम के प्रो. मोहन गुर्जर बने अध्यक्ष, प्रो. विवेक सिंह सचिव निर्वाचित

 लखनऊ

 संजय गांधी पीजीआइ फैकल्टी फोरम के चुनाव में  क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर  मोहन गुर्जर फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर  विवेक सिंह सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं, बाल शल्य चिकित्सा विभाग के प्रो विजय दत्त उपाध्याय कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए।

सदस्य पदों पर बायोस्टैटिस्टिक्स एवं हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स विभाग के प्रो. प्रभाकर मिश्रा, एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रो. रुद्राशीष हलदर, रेडियोथेरेपी विभाग की प्रो. एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीता लाल, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रो. नवीन गर्ग, नेत्र विज्ञान विभाग की अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. रचना अग्रवाल तथा न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. अनंत मेहरोत्रा निर्वाचित हुए हैं।  10 और 11 अप्रैल 2026 को आयोजित फैकल्टी फोरम चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और कुल 141 मत डाले गए, जिनमें एक मत अमान्य घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी प्रोफेसर उत्तम सिंह ने परिणामों की घोषणा की। 

  निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संकाय हितों की मजबूती, शैक्षणिक सहयोग के विस्तार और संस्थान के बहुआयामी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवगठित फैकल्टी फोरम से संस्थान में शैक्षणिक और प्रशासनिक समन्वय को नई गति मिलने की उम्मीद है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें