सोमवार, 13 अप्रैल 2026

एसजीपीजीआई में 14 अप्रैल को नए मरीजों की ओपीडी बंद, पुराने मरीजों का होगा उपचार

 




अंबेडकर जयंती पर एसजीपीजीआई में 14 अप्रैल को नए मरीजों की ओपीडी बंद, पुराने मरीजों का होगा उपचार

लखनऊ, 13 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई), लखनऊ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस कारण संस्थान की ओपीडी में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा, यानी मंगलवार को नए मरीज नहीं देखे जाएंगे।

हालांकि जिन पुराने मरीजों को पहले से ओपीडी परामर्श की तारीख दी गई है, उनका उपचार निर्धारित समय पर होगा। विभिन्न विभागों में जिन रोगियों की जांच पहले से तय है, उनकी जांचें भी यथावत संपन्न कराई जाएंगी। पूर्व निर्धारित सभी ऑपरेशन भी तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

संस्थान प्रशासन के अनुसार 24 घंटे संचालित प्रयोगशाला सेवाएं और आकस्मिक (इमरजेंसी) सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। ओपीडी का सैंपल कलेक्शन बंद रहेगा, जबकि प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लॉक भी अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें