EMRCT पार्किंग में आरक्षण के विरोध में NSA का धरना समाप्त
। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन (NSA) ने शनिवार सुबह EMRCT स्टाफ पार्किंग में फैकल्टी आरक्षण के विरोध में धरना दिया। एसोसिएशन ने कहा कि पार्किंग सभी कर्मचारियों के लिए समान होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक एवं नोडल सिक्योरिटी अधिकारी डी.के. पांडेय ने जल्द आरक्षण समाप्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ। NSA ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। धरने में अध्यक्ष लता सचान, महामंत्री विवेक सागर, उपाध्यक्ष सुजान सिंह, राजकुमार, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार, अश्विनी कुमार, प्रचार मंत्री भानु प्रताप सिंह, मंजू लता राव, वीरेंद्र कुमार, शुक्लेश कुमारी, सतीश कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें