सोमवार, 4 मई 2026

पीजीआइ में नर्सेस सप्ताह पर रक्तदान शिविर, स्टाफ ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

 




पीजीआइ में नर्सेस सप्ताह पर रक्तदान शिविर, स्टाफ ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी



अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस सप्ताह 2026 के अवसर पर संजय गांधी पीजीआइ में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में नर्सिंग स्टाफ के साथ अन्य कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चीफ नर्सिंग ऑफिसर मंजू सिंह ने नर्सिंग कर्मियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशा केवल सेवा नहीं बल्कि मानवता की मिसाल है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

शिविर में सुरेन्द्र कटियार ने प्रथम तथा संजय मित्तल ने द्वितीय डोनर के रूप में रक्तदान किया। महेश गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में ब्लड बैंक टीम और नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ के अध्यक्ष लता सचान  , महामंत्री विवेक शर्मा, कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेश कुमार , महामंत्री सीमा शुक्ला सहित अन्य

कर्मचारी नेताओं ने  इस पहल की सराहना करते हुए   कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में जागरूकता बढ़ती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें