बुधवार, 6 मई 2026

संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह

 



कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, बेहतर इलाज सुविधा और पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी का वादा 



संजय गांधी पीजीआइ कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह

  संजय गांधी पीजीआइ में कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के समाधान, आपातकालीन स्थिति में इलाज में प्राथमिकता, पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इसी उद्देश्य के साथ बुधवार को श्रुति सभागार में शपथ ग्रहण समारोह एवं नव नियुक्त कर्मचारियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी टी.एस. नेगी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष मंजुलता यादव, डॉ. नीलमणि तिवारी, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, संगठन मंत्री डॉ. अंकिता पांडेय, कार्यालय मंत्री बृजभूषण यादव और प्रचार मंत्री सुनील रूपेश सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानकीकरण लागू होने से उत्पन्न समस्याओं को दूर करने, कर्मचारियों को आपात स्थिति में बेड और ओपीडी में प्राथमिकता दिलाने, समय पर इलाज और दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए वर्ष में दो बार डीपीसी कराने, आवासीय सुरक्षा मजबूत करने, उचित पार्किंग की व्यवस्था और सभी भवनों में स्टाफ कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन, मुख्य नर्सिंग अधिकारी मंजू सिंह , मेडिटेक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नर्सिंग एसोसिएशन के महामंत्री विवेक शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। संस्थान प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी महासंघ और संस्थान प्रशासन आपस में मिल बैठकर सभी समस्याओं का समाधान करेगा। संस्थान के हित और प्रगति के लिए भाषण के पदाधिकारी का सहयोग जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें