एल्डिको कॉलोनी के निवासियों ने गूंज संस्था को किया दान, पेश की मानवता की मिसाल
लखनऊ। सुरक्षा-2, एल्डिको कॉलोनी के जागरूक निवासियों ने एक सराहनीय पहल करते हुए संस्था गूंज को कपड़े, बर्तन, बैग इत्यादि दान स्वरूप भेंट किए। सभी ने बढ़-चढ़कर इस नेक कार्य में सहयोग किया।
विशेष सहयोग - प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह, रमेश कुमार
गूंज राहत, मानवीय सहायता और सामुदायिक विकास का कार्य करती है। यह संस्था कपड़े को एक बुनियादी जरूरत के रूप में उजागर करने वाली पहली संस्था है, और शहरी क्षेत्रों के अनुपयोगी सामान को जरूरतमंद ग्रामीण क्षेत्रों तक सम्मान के साथ पहुंचाने का काम करती है। गूंज का मानना है कि दान दया नहीं, सम्मान होना चाहिए।
दान की गई सभी सामग्री को गूंज संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें