सोमवार, 7 अगस्त 2023

फतेहपुर में पीजीआई और सोटो ने अंग दान के प्रति लोगों को किया जागरूक

 


अंग दान के बारे मेंजागरूकता पैदा करनेऔर आम जनता को इसके बारे में संवेदनशील बनाने के लिए  राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन. उत्तर प्रदेश  और अस्पताल प्रशासन विभाग संजय गांधी पीजीआई  के सहयोग से निदेशक  प्रो आर0 के 0 धीमान  के मार्ग दर्शन में और ऊतक दान पर  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह  07 अगस्त को  2023 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल फतेहपुर में किया गया।   अभियान की शुरुआत उद्घाटन संयुक्त निदेशक सोट्टो यू0पी0 और प्रमुख अस्पताल प्रशासनए एसजीपीजीआईएमएस   प्रो आर0 हर्ष वर्धन के व्याख्यान से हुआ  । बताया कि अंगों की भारी कमी है। 50000 लीवर और 175000 किडनी दान की आवश्यकता है।  अंगों की अनुपलब्धता के कारण हर दिन 283 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कार्डियक और  काडिगएक और ब्रेनस्टेम डेथ के बारे में जानकारी दिया।  एसआर प्रभारी सोट्टो  य0ूपी0 एवं एसआर अस्पताल प्रशासन विभाग एसजीपीजीआईएमएसए डॉक्टर अनिता  ने सड़क  यातायात दुर्घटना  और ब्रेन स्टेम डेथ डिक्लेशरन  के बारे में जानकारी दिया। भारत में  हर एक मिनट में होने वाली एक सड़क यातायात दुर्घटना आंकड़ों  पर बताया की लगभग 70 फीसदी सड़क दुर्घटना में  सर पर चोट लगती है। जेआर प्रभारी सोट्टो  यू0पी0 एवं जेआरए अस्पताल प्रशासन विभाग एसजीपीजीआईएमएस डॉक्टर आकांक्षा चौधरी  ने अंग और ऊतक दान समय की आवश्यकता के  बारे में सभा को बताया। 2022 में यू0पी0 में41746 आरटीए हुईं  जिसमे से 22595 मौतें हुईं। यदद इनमें से10 फीसदी  भी लोग अंग दान करना चुनतेहैं तो वे450 को किडनी और 225 लीवर देंगे। जेआर प्रभारी सोट्टो  डॉ वैभव  ने अंग दान के 10 आम मिथक पर प्रकाश डाला। दान किए गए अंगों का दरुुपयोग या अंग दान करने से पर अगले जन्म में अंग गायब होना आदद और इसके बारे में सही जानकारी दिया। कार्यक्रम सहायक  सोट्टो  यू0पी0 एवं अस्पताल प्रशासनए एसजीपीजीआईएमएस  बाद  शिप्रा श्रीवास्तव  द्वारा अंगदान के लिए फार्म सेवन के बारे में जानकारी दिया। वैज्ञाननक सत्र में   नीलिमा दीक्षित प्रत्यारोपण समन्वयक सोटो यूपी   और अस्पताल प्रशासन एसजीपीजीआईएमएस सोटो यू0पी0 वेबसाइट के बारे में जानकारी दिया।  सत्र समापन प्रमोद त्रिपाठी प्रधानाचार्य महर्षि विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर द्वारा सोट्टो यू0पी0 और अस्पताल प्रशासन विभाग के प्रति धन्यवाद दिया। इस मौके पर 2 लोगों ने अंगदान की भी प्रतिज्ञा ली। डेढ़ सौ से अधिक शिक्षक और छात्रों ने इस जागरूकता अभियान में शामिल होते हुए कहा कि अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का सिलसिला चलाते रहेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें