गुरुवार, 26 मार्च 2020

सुबह का नाश्ता और भरपूर तरल पदार्थ से बढेगी इण्यूनिटी आज से शुरू करें कोशिश -

सुबह का नाश्ता और भरपूर तरल पदार्थ से बढेगी इण्यूनिटी
आज से शुरू करें कोशिश -
इम्यून सिस्टम एक दिन में नहीं होगा मजबूत लगातार करने होगी कोशिश
शरीर को बीमारी से बचाना है तो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना होगा। इसके लिए आप को खाने के साथ लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव लाने की जरूरत है। आज से बदलाव से तुरंत तो उतना प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन समय के साथ सिस्टम मजूत हो जाता है। संजय गांधी पीजीआइ की पोषण विशेषज्ञा डा. अर्चना सिन्हा के मुताबिक आज कल बदलते मौसम में फ्लू की आशंका के साथ ही कोरोना की आशंका बढ़ है। बचाव के लिए शरीर में पानी की कमी न होने पाए साथ ही खाली पेट न रहें। इसका तुरंत शरीर पर असर पड़ता है। सादा पानी के साथ के साथ मट्ठा, दही, नारियल पानी सहित अन्यतरल पदार्थ हर दो तीन घंटे पर लेते रहें
सुबह के नाश्ते को न करें नजरअंदाज
डा.अर्चना ने बताया कि सुबह के नाश्ते की अनदेखी करना बहुत सारे लोगों की आदत होती है। इससे न केवल ऐसे लोगों की सेहत खराब होती हैबल्कि इसका असर उनकी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को सुधारना चाहते हैंतो चाहे आप कितनी भी जल्दी में क्यों न होंसुबह का नाश्ता जरूर करें। सुबह के नाश्ते में प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो।  नाश्ते में उबले अंडेमौसमी ताजे फलदलियानट्सअंकुरित अनाज के साथ जूस या लस्सी को शामिल करें। जब आपके दिन की शुरुआत सही नाश्ते से होती हैतो इससे आपके शरीर और दिमाग दोनों को पोषण मिलने के साथ आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

मोटापे से कम होती है इम्यूनिटी
मोटापा बहुत सारी बीमारियों की वजह है। मोटापे की वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है। मोटापे की वजह से सफेद कोशिकाएं बनने में दिक्कत होती है। जब शरीर में सफेद कोशिकाएं कम होने लगती हैंतो प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

शारीरिक सक्रियता है जरूरी
खुद को स्वस्थ रखने और अपनी इम्यूनिटी को सुधारने के लिए शरीर का सक्रिय रहना जरूरी है। जब आप काम नहीं करते हैं और भूख लगने पर खाना खा लेते हैंतो आप पेट से जुड़े बहुत सारे रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। व्यायाम में योग और मेडिटेशन के साथ सैर को भी शामिल करें।

आठ घंटे की नींद है जरूरी
सेहतमंद रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आपकी नींद पूरी हो। आठ घंटे की गहरी नींद जरूरी है। समस्याओं की वजह नींद पूरी न हो पाना है। बदलती हुई दिनचर्या में  रात के समय भी काम करते हैंजिसकी वजह से आपकी नींद बाधित होती है। इम्यूनिटी को सुधारना चाहते हैंतो इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप खुद को अनावश्यक तनाव से दूर रखें और गहरी नींद सोएं।


इन बातों का रखें ध्यान

- वातावरण साफ-सुथरा रखने के अलावा अपनी शारीरिक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंक्योंकि बहुत सारी बीमारियों का कारण गंदगी होती है।

- तुलसी और करी पत्ता में एंटी ऑक्सिडेंट तत्वों की बहुतायत होती है। प्रतिदिन इनकी आठ-दस पत्तियां चबाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

3. रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें ताकि सामना सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से हो। धूम विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत होती हैजो हड्डियों को मजबूती देने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को भी दुरुस्त करती है।


  ये आहार बढ़ाएंगे इम्यूनिटी
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने आहार में टमाटर को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सिडेंट आपके दिमाग की सेहत के लिए जरूरी है। इसके अलावा टमाटर में विटामिन केविटामिन सी और फाइबर की बहुतायत होती हैजो इम्यूनिटी सुधारने में मददगार साबित होते हैं।

- संतरानीबूआंवलामौसमी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती हैजो हर तरह के संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण करने में सहायक है। इन सारी चीजों को अपने आहार का नियमित हिस्सा बनाएं।

- लहसुन भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट बनाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसमें एलिसिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता हैजो शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ पेट के अल्सर और कैंसर से भी शरीर का बचाव होता है। रोजाना सुबह लहसुन की दो कलियों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और लंबे समय तक इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है।

- पालक में फॉलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता हैजो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ उन कोशिकाओं की मजबूती और डीएनए की मरम्मत का काम भी करता है। इसमें मौजूद फाइबर आयरन एंटी ऑक्सिडेंट को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखता है। पालक में मौजूद विटामिन सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाये रखने में मददगार होता है। उबले पालक का नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

- मशरूम शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करने में सहायक सिद्घ होता है। इसमें सेलेनियम नामक मिनरलएंटी ऑक्सिडेंट तत्वविटामिन बीनाइसिन आदि पाये जाते हैं। इनके अलावा मशरूम में एंटी वायरलएंटी बैक्टीरियल और एंटी ट्यूमर तत्व पाये जाते हैं। मशरूम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले तत्व की प्रचुरता होती है।

- रोजाना बादाम के आठ-दस दाने भिगोकर खान से न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैबल्कि इसके सेवन से दिमाग को तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। बादाम में मौजूद विटामिन ई शरीर में प्राकृतिक तौर पर पाए जाने वाले सेल्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

- खूब सारी सब्जियों और फलों का सेवन करने के साथ-साथ खूब सारा पानी पिएं। अंकुरित अनाज का भी सेवन करें।दो घंटे पर लेते रहना चाहिए। इसके आलावा लंबे समय तक खाली पेट न रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें