बुधवार, 23 अप्रैल 2025

पीजीआई केंदीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

 



कक्षा-01 के अभिभावकों के लिए ओरिएंटिएशन कार्यक्रम का आयोजन  


केंद्रीय विद्यालय एस.जी.पी.जी.आई. लखनऊ में आज दिनांक 23-04-2025 को सत्र 2025-26 में कक्षा-01 के नव प्रवेशी विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटिएशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं विद्यालय से परिचय कराना तथा नव प्रवेशी बच्चों के समग्र विकास एवं उनको विद्यालय की गतिविधियों और अन्य रचनात्मक परिवेश से अवगत कराना था |

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक मो. नसरुद्दीन द्वारा अभिभावकों के औपचारिक स्वागत किया गया  इसके बाद प्राथमिक संभाग के विद्यार्थियों द्वारा अभिभावकों का स्वागत अत्यंत ही मनमोहक स्वागत गीत से किया गया | तत्पश्चात कक्षा-01 की कक्षाध्यापिका श्रीमती नौशीन सिद्दीकी द्वारा अभिभावकों से केंद्रीय विद्यालय संगठन का परिचय कराते हुये कक्षा -01 के लिए विद्यालय यूनिफ़ोर्म,पुस्तकें,कॉपियाँ अन्य स्टेशनरी तथा बच्चों के लिए लागू होने वाले समस्त गतिविधियों आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला साथ ही अभिभावकों की विभिन्न शंकाओं का भी समाधान किया गया | 

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.कौशलेन्द्र सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुये कहा कि आज के समय में बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ ही  संस्कारों एवं मूल्यों के विकास की सर्वाधिक जरूरत है | मूल्यों का विकास तभी संभव है जब हम क्रियात्मक रूप से हम अपने बच्चों को सिखाएँगे | हमारी आगामी पीढ़ी का भविष्य तभी उज़्ज्वल होगा जब वे एक सभी एवं संसकारवान नागरिक बनेंगे|

विद्यालय में आए हुये कई अभिभावकों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए तथा आज के कार्यक्रम की सराहना करते हुये बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया |

अंत में  विद्यालय की शिक्षिका श नौशीन सिद्दीकी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ | कार्यक्रम के सुगम आयोजन में विद्यालय के शिक्षक श्री शोएब इस्लाम, राजीव कुमार मालिक, फराजुल हसन आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा |



                                                                                                            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें