गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

घबराएं नहीं, सात दिन में खत्म हो जाता है स्वाइन फ्लू- प्रो.जिया हाशिम एसजीपीजीआई



घबराएं नहीं, सात दिन में खत्म हो जाता है स्वाइन फ्लू


प्रश्न : मुङो सर्दी-जुकाम है। डर लगता है कहीं स्वाइन फ्लू तो नहीं, क्या करूं?
दीपक सिंह, फैजाबाद
उत्तर : अगर आपको ऐसा लगता है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और जांच करवाएं। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। संतुलित आहार लें, खूब पानी पीना चाहिए, अगर किसी को स्वाइन फ्लू हुआ है तो उसके संपर्क में न आएं।
प्रश्न : मेरे एक रिश्तेदार की मौत स्वाइन फ्लू से हो गई है? मैं उन्हें अस्पताल देखने गया था, कहीं मुङो तो यह नहीं होगा?
टीएन पांडेय, शक्तिनगर
उत्तर : अगर आप उन्हें देखने गए और उनका प्रयोग किया कोई चीज नहीं छुआ या देखने के दौरान उन्हें छींक या खांसी नहीं आई तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो डॉक्टर को दिखाएं और जांच करवा लें।
प्रश्न : मेरी प}ी को सीओपीडी है। खांसी और सांस लेने में बहुत दिक्कत है? स्वाइन फ्लू न हो इसके लिए क्या करें?
बसंत सिंह, गोमतीनगर
उत्तर : संतुलित आहार लें, खूब पानी पीये और उन्हें जो बीमारी है उसकी नियमित दवा लें, ताकि वह बढ़े नहीं। बीमार होने पर प्रतिरोधक क्षमता घटती है तो भी स्वाइन फ्लू या अन्य बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है।
प्रश्न : मुङो सांस लेने में दिक्कत व खांसी आती है, क्या करूं?
उमाकांत मिश्र, सीतापुर
उत्तर : देखिए आपको एलर्जी हो सकती है। यह धूल, धुएं, दाल में छौंका लगाने, काकरोज के कारण, जाले में फंगस होने के कारण, सीलन आदि की वजह से हो सकती है। आप एलर्जी का टेस्ट करवाएं।
प्रश्न : मेरी प}ी एलर्जी से पीड़ित हैं लेकिन वह इन्हेलर लेने से डरती है? इसका कोई साइड इफेक्ट होता है।
वासू, बहराइच
उत्तर : देखिए इन्हेलर पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसमें सूक्ष्म दवा सीधे फेफड़े में पहुंचती है और मरीज को जल्दी राहत मिलती है।
प्रश्न : मेरी प}ी को जब-कब सर्दी हो जाती है, फिर सांस फूलती है? क्या करें?
महेंद्र शुक्ला गोंडा
उत्तर : मौसम बदलने पर आम तौर पर ऐसा होता है। वह इन्हेलर का ढंग से प्रयोग करें और डॉक्टर की सलाह पर दवा लें।
प्रश्न : मेरी स्पेयर पार्ट की दुकान है, जनरेटर चलने से मुङो एलर्जी हुई और फिर ब्रांकाइटिस हो गई? चावल खा सकते है?
बृजलाल कश्यप, लखीमपुर
उत्तर : आप संतुलित आहार लें। चावल खा सकते हैं। इसे छोड़े न। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा नियमित लें।
प्रश्न : मैं अस्थमा की मरीज हूं, इन दिनों परेशानी ज्यादा बढ़ गई है क्या करूं?
अनीता गुप्ता, राजाजीपुरम
उत्तर : आप इन्हेलर ले रही हैं यह ठीक है, लेकिन दवा अपने डॉक्टर को दिखाकर उसकी डोज बढ़वा लें। धूल से बचें व ठंडी चीजों को न खाएं।
प्रश्न : मुङो पिछले एक महीने से सीने में दर्द है और सांस फूलती है? क्या करूं
अनुपम मिश्र, गोंडा
उत्तर : देखिए आपको एलर्जी हो सकती है आप चेस्ट का एक्स-रे करवाएं और खून की जांच करवाएं। अच्छे डॉक्टर को दिखाएं।
प्रश्न : मुङो जुकाम है, पहले नाक से पानी आता था, लेकिन शरीर में दर्द नहीं है? क्या करूं
कप्तान सिंह, हरदोई
उत्तर : आपको माइल्ड कॉमन कोल्ड हो गया है। पौष्टिक भोजन करें और पूरी नींद लें। चिंता की कोई बात नहीं।
प्रश्न : चार साल पहले मेरे दाएं फेफड़े से पानी निकाला गया था, अब मेरी फिर सांस फूलने लगी है? क्या करूं
इमरान अहमद सीतापुर
उत्तर : आप तुरंत एक्स-रे करवा लें। इससे पता चलेगा कि कहीं पुरानी बीमारी फिर से तो नहीं उभर रही, या फिर कोई नई बीमारी हुई है।
प्रश्न : मुङो सर्दी-जुकाम और जकड़न है तथा सांस भी फूलने लगी है, क्या करूं?
धर्मराज निषाद, सुलतानपुर
उत्तर : आपको एलर्जिक राइनाइटिस हो सकती है। आप किसी ईएनटी विशेषज्ञ से अपना इलाज करवाएं।
प्रश्न : मेरी प}ी को सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई है, उनकी दवा पहले से चल रही है, लेकिन प्राब्लम कभी-कभी बढ़ जाती है?
बलदेव प्रकाश गुप्ता, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी
उत्तर : देखिए आप उन्हें दवा सही टाइम पर दें। अगर ज्यादा दिक्कत है तो दवा डॉक्टर से बदलवा लें या डोज बढ़वाएं। पौष्टिक भोजन करें, खूब पानी पीये और भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाएं। पानी का सेवन उनसे कहें खूब करें।
प्रश्न : मुङो खांसी और गले में दर्द है, क्या करूं?
सीमा शर्मा, हुसैनगंज
उत्तर : आप ठंडी चीजों व मसालेदार भोजन का सेवन न करें। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करें। आराम मिल जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें