सोमवार, 4 जनवरी 2021

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर दिया आश्वासन, दूर होगी संविदा कर्मियों की समस्या

 

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जन्मदिन पर दिया आश्वासन, दूर होगी संविदा कर्मियों की समस्या






राजधानी समेत पूरे यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। वेतन विसंगति के सम्बंध में संविदा कर्मचारी संघ ने श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्ञापन दिया है। जिस पर मंत्री श्री मौर्य ने जल्दी ही समस्याओं के निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

दरअसल, शनिवार को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का 66 वां जन्मदिन था। संयुक्त स्वास्थ आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में श्रम मंत्री का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर श्री मौर्य खुद केजीएमयू पहुंचे हुए थे।
इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद संघमित्रा मौर्य, बस्ती सदर के विधायक दयाराम चौधरी, सदस्य श्रम बोर्ड रजनीकांत मौर्य, अपर श्रमायुक्त बीके राय, डॉक्टर रामायण मौर्य, विजय यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता तथा कई कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के सामने विशाल भंडारे तथा कंबल वितरण का भी आयोजन किया गया। भंडारे तथा कंबल वितरण के अलावा विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें संविदा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 67 लोगों ने रक्तदान कर मंत्री का जन्म दिवस मनाया। प्रदेश महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा ने भी रक्तदान किया।
संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने बताया कि भंडारे में शाम तक हजारों मरीजों के तीमारदारों ने भोजन किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल, महामंत्री सच्चितानन्द मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश चंद्र चौहान, उदय प्रताप, पप्पू यादव, प्रदेश मंत्री करुणेश तिवारी, केजीएमयू उपाध्यक्ष सागर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह, उदयवीर, एस एन पाठक, धर्मेंद्र सिंह आदि ने मंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें