रविवार, 6 जुलाई 2025

एक तिहाई डाइट घटाएं, फैटी लिवर से राहत पाएं




एक तिहाई डाइट घटाएं, फैटी लिवर से राहत पाएं


PGI के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के डॉ. गौरव पांडेय ने दिए सुझाव, गैस बनना और पेट ठीक न रहना एक मानसिक भ्रम भी


: मोटापा और फैटी लिवर के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। कुछ मामलों में यह लिवर कैंसर और सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। लेकिन समय रहते पहचान और खानपान में बदलाव से इसे रोका जा सकता है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव पांडेय 



---


शुरू में नहीं दिखते लक्षण


फैटी लिवर के ज्यादातर मरीजों को शुरू में कोई लक्षण नहीं होता। बाद में थकान और दाईं ओर ऊपर पेट में हल्का दर्द महसूस होता है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा पाई जाती है, जो शारीरिक श्रम नहीं करते, लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या मोटे हैं। समय रहते पहचान और इलाज से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है।



---


सुरक्षित लिवर कई बीमारियों को रोके


डॉ. गौरव ने बताया कि शरीर में कई काम लिवर करता है जैसे पाचन में मदद, पोषक तत्वों को पचाना, शरीर से विषैले पदार्थ निकालना आदि। जब लिवर में चर्बी बढ़ जाती है तो वह अपने जरूरी कार्य नहीं कर पाता। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे –


पेट में पानी भरना


पैरों में सूजन आना


उल्टी में खून आना


ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना




---


सामान्य फैटी लिवर खतरनाक नहीं


फैटी लिवर का मतलब है लिवर में सामान्य से ज्यादा चर्बी जमा होना। अगर सिर्फ चर्बी है, तो उसे स्टीटोसिस कहते हैं, जो ज्यादा खतरनाक नहीं है। अगर उसमें सूजन और कोशिकाओं की क्षति शुरू हो जाए तो उसे स्टीटोहेपेटाइटिस (NASH) कहते हैं। यह अधिक खतरनाक है।



---


डायग्नोस प्रामाणिक नहीं


फैटी लिवर की पुष्टि के लिए सबसे अच्छा तरीका है फाइब्रोस्कैन। सोनोग्राफी से केवल अंदाजा लगाया जा सकता है। ब्लड टेस्ट (SGOT-SGPT) से भी जानकारी मिलती है।



---


प्रोसेस्ड फूड की वैल्यू नहीं


मैदा व मैदे से बने फूड और प्रोसेस्ड फूड को छोड़ें। इनमें पोषक तत्व नहीं होते और फैटी लिवर को बढ़ावा देते हैं।



---


इन्हें भी डॉक्टर से मिलने की सलाह


डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर वाले : इन्हें हर 6 महीने में लिवर की जांच करानी चाहिए।


फैटी लिवर की पहचान हुई है : वजन घटाएं, फाइब्रोस्कैन करवाएं।


ब्लड रिपोर्ट में SGOT-SGPT बढ़ा है : डॉक्टर से मिलें।


हर साल अल्ट्रासाउंड : लिवर सामान्य नहीं है तो हर साल अल्ट्रासाउंड कराएं।


वजन का 5-10% घटाएं : यह दवाओं से बेहतर है।





● मेरी उम्र 80 साल है। पेट में गैस और प्रेशर बनता है। डॉक्टर ने कहा फैटी लिवर है। क्या करूं?


> अगर ब्लड रिपोर्ट और अल्ट्रासाउंड से फैटी लिवर की पुष्टि हुई है तो फाइब्रोस्कैन कराएं। इसके बाद डॉक्टर से सलाह लें। हर उम्र में खानपान में सुधार जरूरी है।




● 70 साल का हूं। विटामिन डी और बी12 की कमी है। भूख भी कम लगती है। क्या लिवर की वजह से?



> भूख न लगना लिवर से जुड़ा हो सकता है। फाइब्रोस्कैन और एलएफटी कराएं। विटामिन की दवा लें।




● फैटी लिवर है, क्या योगासन ठीक कर सकता है?

– 


> हां, योग और एक्सरसाइज से वजन घटता है और फैटी लिवर में सुधार होता है।




● मेरे पापा को फैटी लिवर है। दवा चल रही है। क्या सावधानी रखें?

– 


> खाने में मैदा न लें, मीठा और तला हुआ कम करें। प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल न खाएं।




● मेरे पापा 68 साल के हैं। कुछ दिनों से खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है। कोई दिक्कत?

– 


> यह गैस या अपच हो सकती है। अगर लिवर की कोई दिक्कत है तो जांच जरूरी है।




● 41 साल का हूं। थकान और पेट भारी लगता है। फैटी लिवर तो नहीं?

– 


> हो सकता है। अल्ट्रासाउंड और फाइब्रोस्कैन करवाएं।




● मेरे पापा को फैटी लिवर है। कभी-कभी आंखों में पीलापन दिखता है। इसका क्या कारण हो सकता है?

– 


> लिवर सिरोसिस की शुरुआत हो सकती है। तुरंत डॉक्टर से मिलें।




● मेरे पति कुछ काम नहीं करते हैं और उनका वजन बढ़ गया है। क्या इससे फैटी लिवर हो सकता है?



> हां, शारीरिक श्रम न करने वालों को फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है।




● मेरे भाई को फैटी लिवर है। पेट में पानी भर गया है। क्या करें?

– 


> यह सिरोसिस का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से मिलकर फाइब्रोस्कैन, एंडोस्कोपी कराएं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें